Uttar Pradesh Mukhyamantri Gramodyog Yojana 2022 | यूपी मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना ऑनलाइन फॉर्म | UP Gramodhya Yojana Application/ Registration Form
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना को ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए शुरू किया था। सूबे के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 को ग्रामीण समाज की उन्नति के लिए दोबारे से शुरू किया है। ग्रामीण इलाके में बहुत से छात्र पढ़ाई करते है, लेकिन उसके बाद वह अपना गांव छोड़कर शहरों की तरफ पलायन करते हैं। लोगों के पास बहुत सारे कारण है, जिसके वजह से वह गांव को छोड़कर शहर चले जाते हैं। लोगों को ग्रामीण इलाके में रोजगार के अवसर न के बराबर मिलते हैं। इस कारण वह शहर की ओर अग्रसर होते है। इस पलायन से ग्रामीण इलाकों में शिक्षित लोगों की संख्या कम हो जाती है। परन्तु अब उप्र सरकार की Mukhyamantri Gramodyog Yojana के कारण लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में रोजगार के ज्यादा से ज्यादा से अवसर बनाना चाहती है। अपने ही क्षेत्र में रोजगार पाना हर एक युवा की इच्छा होती है। अगर किसी युवा में क्षमता होती है और उसे रोजगार न मिले तो यह सरकार की सबसे बड़ी हार है। Mukhyamantri Gramodyog swarojgar yojana 2022 के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार इस समस्या का समाधान करना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत लोग अपने खुद एक उद्योग लगा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण व्यक्तियों को उनका खुद का उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। उप्र मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 के अंतर्गत 10 लाख की रकम बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जायगी। इस योजना में सभी आरक्षित वर्ग के सदस्यों को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक, विकलांग, महिलाएं, पिछड़ा वर्ग और भूतपूर्व सैनिक को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस पोस्ट में हम सीखेंगे कि UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 की आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया, लाभ, पात्रता शर्ते और इस योजना के लिए जरूरी दास्तावेज कौन-कौन से हैं। कृपया करके इस लेख को अंत तक विस्तारवूर्वक पढ़ें।
Mukhyamantri Gramodyog Yojana के लिए जरूरी पात्रता
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ पात्रता शर्ते रखी है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंड का पालना करना होगा:
- UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना 2022 का लाभार्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना में सबसे ज्यादा उन बेरोजगार युवा और युवतियों को प्राथमिकता दी जायगी जो आईटीआई या पॉलिटेक्निक जैसे संस्थानों से प्रशिक्षण लेकर आएं हैं।
- सरकारी सेवाओं में जाने के लिए आयु सीमा होती है। बेरोजगार युवा और युवतियां जिनकी सरकारी सेवा की आयु समाप्त हो चुकी है वह इस योजना के पात्र होंगे।
- एस.जी.एस.वाई के साथ साथ सरकार की अन्य योजनाओं के प्रशिक्षण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
- अगर किसी व्यक्ति का परंपरागत कारोबार है तो वह Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana 2022 का लाभ ले सकता है।
- बहुत सी महिलांए ज्ञानी होता हैं लेकिन खुद का उद्योग खोलने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में अगर स्वतः रोजगार पाने की इच्छा कोई महिला रखती है तो उसे भी इस योजना में शामिल कर लिया जायेगा।
- उद्योग को लगाने में जो व्यक्ति इच्छा रखतें हैं उसकी व्यवसायिक शिक्षा 10+2 हो चाहिए।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने उन लोगों को भी शामिल किया है जिन्होंने रोजगार हेतु सेवायोजन कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है।
UP Gramodyog Swarojgar Yojana 2022 लाभार्थियों चयन
- उत्तर प्रदेश में उचित व्यक्तियों का चयन खादी तथा ग्रामाद्योग बोर्ड या शासन के द्वारा बनाई गई चयन समिति करेगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर जिला अधिकारी या परगना अधिकारी की नज़र में चयनित व्यक्ति इस योजना के पात्र होंगे।
- चयन करने वाले अधिकारी प्रत्येक दशा में देखेंगे की ऋण लेने वाला व्यक्ति को वांछित प्रक्षिशण प्राप्त हो।
- इसके साथ ही उसने अपने उद्योग के लिए पहले खुद पूंजी लगाई हो।
- उसे ग्राम का निवासी होना जरूरी है।
- वह उद्योग ग्रामीण क्षेत्र में लगाना चाहता हो।
UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना चयन मापदंड
- Mukhyamantri Gramodyog Yojana 2022 का लाभ लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- सरकार सभी को अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ें वर्ग के लोगों को यह योजना का लाभ नहीं देगी। इस जाति से सम्बंधित केवल 50 प्रतिशत लोगों को ही लाभ पहुंचाया जायगा।
- सरकार ने यह फैसला किया है कि ग्राम स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल की के अनुसार ही ग्रामोद्य इकाई निर्धारित की जायगी।
- आपके ग्राम में जिस चीज की जरूरत ज्यादा है और ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करते हैं उस उद्योग को खुलवाने में सरकार ज्यादा अभिरूचि दिखायगी।
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 महत्वपूर्ण जानकारी
- UP Gramodyog Swarojgar Yojana 2022 अंतर्गत ग्रामीण उद्योग के लिए सावधी ऋण या कार्यशील पूंजी को मिलाते हुए 10 लाख तक बैंक से ऋण मिल सकता है।
- इस योजना में सामान्य वर्ग को उनके उद्योग के कुल खर्च का 10 प्रतिशत का अंशदान खुद करना पड़ेगा।
- इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, महिलाएं, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक को अपने उद्योग की कुल लगत का 5 प्रतिशत अंशदान खुद करना पड़ेगा।
- इस योजना में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशानुसार मार्जिन मनी/ जमानत व प्रतिभूति की शर्त लागू होती है।
- जमानत की राशि 10.00 लाख रुपये के ऋण हेतु भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बंधकमुक्त है।
सीएम ग्रामोद्योग रोजगार योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 के आवेदन के लिए जरूरी दास्तावेज़ों का होना जरूरी है। नीचे आवश्यक दस्तावेजों (कागजातों) की पूरी सूची दी गई है।
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र ताकि आपकी जाति के हिसाब से योजना का लाभ मिल सके।
- आपकी शैक्षिक योग्यता। जिसमें आपको 10वी और 12वीं या फिर कोई शैक्षिक योग्यता।
- निवास प्रमाण पत्र
- अपने उद्योग का पूरा विवरण और कहाँ पर स्थापित होगा।
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया
Mukhyamantri Gramodyog Yojana 2022 में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऊपर दी गयी पात्रता शर्तो का पालन करना होगा। उसके बाद, योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिय गए निर्देशों को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना जाइये।
- ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद, ऑफिसियल वेबसाइट upkvib.gov.in का वेब होमपेज खुलेगा, जिसकी ऊपर की तरफ ग्रामोद्योग रोजगार योजना पर क्लिक करना है।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, जहाँ पर लॉगिन फॉर एप्लिकेंट, लॉगिन फॉर एजेंसी, लॉगिन फॉर बैंक के ऑप्शन दिखाई दे जायेंगे।
- जिसमे से आपको login for applicant पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करने के बाद, आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा।
- अगर आप नए हो तो new applicant पर क्लिक करें नहीं तो user id और password को डालें।
- अगर अपने new applicant पर क्लिक करा है तो उसमें अपना आधार नंबर , नाम मोबाइल नंबर को डालें।
- फिर लॉगिन के पेज पर आकर लॉगिन करें।
- इसेक बाद आपको UP Mukhyamantri Gramodyog Yojana 2022 का ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा।
- इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से भर देना है। इसके बाद, एक बार ध्यान से देखकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह से आपका आवेदन सफल हो जायेगा।
Mukhyamantri Gramodyog Yojana 2022 आवेदन की स्थिति देखें
मुख्यमंत्री ग्रामद्योग स्वरोजगार योजना आवेदन की स्थिति आप तभी देख सकते हैं जब अपने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया हो। एप्लीकेशन स्टेटस को देखने के लिए सीधे यहाँ क्लिक करें।
- यहाँ पर आपको applicant id को डालना होगा जो आपको आवेदन के वक्त मिली होगी।
- APPLICANT ID को डालने के बाद VIEW APPLICANT STATUS पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आपको आवेदन की स्थिति का पता चल जायेगा।
- साथ ही आप यूपी ग्रामोद्योग रोजगार योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम भी देख सकते हैं।
UP Gramodyog Rojgar Yojana Helpline
- उ० प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड 8, तिलक मार्ग, लखनऊ – 226001
- फोन नंबर: 2208321/2208310/2208313/2207004
- फैक्स नंबर: 0522-2208243
- ई-मेल आईडी: [email protected]
- ऑफिसियल वेबसाइट: www.upkvib.gov.in