किसी भी देश की तरक्की के लिए उस देश के नागरिक ही जिम्मेदार होते है। केवल शिक्षा के माध्यम से ही उन्हें सक्षम बनाया जा सकता है। कुछ लोगों की बड़ी स्तर की शिक्षा तक पहुंच है लेकिन अभी भी बहुत से परिवार के बच्चो के लिए उच्च स्तर की शिक्षा लेना एक सपने जैसा है। इस चीज को उत्तर प्रदेश की सरकार भली-भांति जानती है। इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करने के लिए ‘अभ्युदय योजना’ का आरम्भ कर दिया है। अभ्युदय पोर्टल सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि के इच्छुक लोगों के लिए एक मुफ्त मंच है। इस पोर्टल के माध्यम से सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात कक्षाओं व वर्चूअल माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम देखने वाले हैं कि उत्तर प्रदेश के छात्र Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 का किस तरह से सम्पूर्ण लाभ ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023
Abhyudaya Yojana 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुरू किया था। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निजी क्षेत्र में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे, प्रतिभावान, मेधावी व लगनषील एवं परिश्रमी होते हुये भी इन परीक्षाओं की गुणवत्तापरक तैयारी नहीं कर पाते है, जिससे इनकी प्रतिभाओं का समुचित निखार नहीं हो पाता है तथा समाज भी इनकी सेवाओं से वंचित रह जाता है। ऐसे में यह आवश्यकता प्रतीत हुई है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर समय-समय पर परिवर्तित होते हुये पाठ्यक्रम के अनुरूप विषय विषेशज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी हेतु प्रदेश के सभी युवाओं के मार्गदर्शन हेतु राजकीय क्षेत्र में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना हो, जिससे प्रदेश के लाखों प्रतिभावान युवा पूर्ण विश्वास व तैयारी के साथ व संसाधनों की परवाह न करते हुये इन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकें।
आज भी कई ऐसे बच्चे हैं जिनके पास पढ़ने के लिए सुविधाएं नहीं है। कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण बच्चो को छोटी उम्र से काम पर लगा दिया जाता है। अगर कोई किसी तरह से 12वीं तक पढ़ भी लेता है तो उसके पास आगे की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं होतें हैं। इस समस्या को समझते हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को लाया गया है।
UP Free Coaching Scheme 2023 New Update
MUKHYAMANTRI ABHYUDAYA YOJNA के अंतर्गत जो भी छात्र आईएएस, आईपीएस (IPS), पीसीएस (PCS), एनडीएस (NDS), सीडीएस (CDS), नीट (NEET) और जेईई (JEE) की तैयारी करना चाहते हैं उन्हें पूरी तरह से मदद की जाएगी। इसमें करीबन लाखों का खर्चा हो जाता है लेकिन abhyudaya yojna के अंतर्गत मुफ्त में पढ़ाया जायेगा। इस योजना में बच्चे ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी पढ़ सकेंगे। नीचे हम सभी देखेंगे कि हम किस प्रकार आवेदन की अंतिम तिथि, टैबलट कैसे मिलेगा, क्या योग्यता होना चाहिए आदि के बारे में देखेंगे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना टैबलेट वितरण प्रक्रिया
अभ्युदय योजना के रजिस्ट्रशन की तिथि को 28 फरवरी 2023 तक बड़ा दिया गया था। अभ्युदय योजना पंजीकरण की प्रक्रिया में लगभग 5 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रशन किया है। लेकिन इसमें सभी को टैबलेट नहीं मिलेगा। इसमें केवल उन्ही छात्रों को टैबलट की सुविधा दी जाएगी, जिनके पास ऑनलाइन पढ़ने का साधन नहीं हैं। 5 लाख में से 1 लाख बच्चो का चयन हुआ है, जिन्हें UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के तहत टैबलट दिए जायेंगे।
जिन बच्चो ने ऑनलाइन पढ़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है उनमें से जरूरतमंद को ही टैबलट दिए जायेंगे। इसमें उन्हें कोचिंग प्राप्त करने के लिए पहले परीक्षा देनी होगी। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है। टैबलट के माध्यम से छात्र अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए जानकारी जुटा सकतें हैं। इस तरह की सुविधाओं से वह और भी अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकेंगे। UP Free e-Tablet Beneficiary List आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana की मुख्य विशेषताएँ
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को कारगर बनाने के लिए जेईई और नीट की पढ़ाई के लिए यूट्यूब चैनल खोला गया है। पहले ही दिन में 1000 से ऊपर सब्सक्राइबर को प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही एनडीए की पढ़ाई के लिए भी यूट्यूब चैनल खोला जायेगा, जिससे एक ही बार में लाखों बच्चे पढ़ सकेंगे।
- NEET, JEE, IAS, IPS जैसी परीक्षाओं में बहुत पैसे खर्च होतें है। इन सभी परीक्षाओं की तैयारी सरकार मुफ्त में कराएगी।
- जिन परिवारों के बच्चो की उच्च स्तर की परीक्षाओं के लिए पैसे नहीं वह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- योग्य बच्चो को फ्री में टैबलट दिए जायेंगे।
- उन्हें सिलेबस और प्रश्न पत्र बैंक भी फ्री में उपलब्ध कराया जायेंगे। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से पढ़ाया जायेगा।
- कोचिंग को शुरू करने का दिन बसंत पंचिमी रखा गया है।
- बच्चो की तैयारी के लिए प्रोफेसर और डीएम जैसे शिक्षक आयोजित किये जायेंगे।
- उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए ई लर्निंग प्लेटफार्म प्रदान किया जायेगा ताकि और भी अच्छे से तैयारी हो सके।
- उनकी शंकाओं को दूर करने के लिए लाइव क्लास्सेस और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की भी सुविधा दी गई है।
- बच्चो की सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान नहीं दिया जायेगा बल्कि उनको उचित दिशा में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। जब बच्चे ऑफलाइन कक्षाओं में आएंगे तो उनका मार्गदर्शन प्रोफेसर और अन्य शिक्षकों द्वारा होगा। इससे उन्हें एक दिशा मिलेगी जिससे वह आगे बड़ सकें।
- बच्चो की पढ़ाई से सम्बंधित स्टडी मटीरियल को उत्तर प्रदेश प्रश्न एवं प्रबंधन अकादमी मुहैया कराएगी।
- लगभग 18 मंडल मुख्यालयों में कोचिंग सेंटर को आरम्भ किया जयेगा।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की पात्रता शर्ते क्या है?
जो भी छात्र Mukhyamantri Abhyudaya Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दी गयी पात्रता मानदंड का पालन करना होगा। सरकार द्वारा अभ्युदय योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की है:
- यह योजना उत्तर प्रदेश की है तो छात्र को उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
- बच्चे को 12वीं पास या कॉलेज में होना अनिवार्य है।
- केवल गरीब बच्चो को ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ मिल सकता है।
- साथ ही बच्चा होनहार और उसकी आगे पढाई करने में रूचि होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए जरूरी दास्तावेज
(Abhyudaya Yojana Documents) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवेदन करने से पहले आपके पास पूरे दास्तवेज़ होना जरूरी है। नीच सारे डाक्यूमेंट्स दिए गए है, जो आपके पास होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बिजली का बिल
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट/ निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट
- चालु मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया
अब हम Mukhyamantri Abhyudaya Yojana (UP Free Coaching Scheme 2023) के बारे में सभी जरूरी जानकारी को प्राप्त कर लिया है। आगे हम जानेंगे कि किस प्रकार से हम इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण कर सकते हैं। Abhyudaya Yojana Registration Online के लिए नीचे दिए गए निर्देशों को देखें।
- सर्वप्रथम आवेदन करने के लिए Apply Online for Abhyudya Yojna लिंक में क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको नीचे की तरफ “पंजीकरण करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने वह सारी परीक्षाएं आ जाएँगी जो उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा अभ्युदय योजना के तहत लागू की गईं हैं। अपने हिसाब से परीक्षा का चयन करें।
- अपनी परीक्षा को सेलेक्ट करने पर एक और पेज खुलेगा, जिसमे आपसे कुछ जानकारी ली जाएगी। आपसे पूछा जायेगा कि जेंडर, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, मंडल, योग्यता, स्ट्रीम आदि जानकारी को भर दें।
- यह सब भरने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह से आपका पंजीकार सफलतापूर्वक हो जायेगा। जैसे नीचे इमेज में दर्शाया गया है:
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Login Process
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में लॉगिन करने के लिए उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइये।
- अगर आप एक छात्र है, तो आपको login as user पर क्लिक करना होगा। अगर आप एक अधिकारी है तो आपको login as officer पर क्लिक करना होगा।
- अगर आपने पहले से ही रजिस्टर किय है, तो ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर डालें। उसके नीचे जो भी अपने रजिस्ट्रेशन के समय पासपोर्ट डाला था, उसे भी दर्ज करें।
- फिर लॉगिन बटन पर क्लिक कर दें।
- अगर अपने रजिस्टर नहीं किया है तो आपको पहले रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के बाद, ऊपर बताई गई प्रक्रिय को दोहराएं।
- यही प्रक्रिया आपको login as a officer में भी करनी है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लाइव सेशंस रजिस्ट्रेशन
आपको Mukhyamantri Abhyudaya Yojana में लॉगिन होना जरूरी है तभी आप लाइव लेशन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र माने जाओगे। सबसे पहले इस दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर नीचे की तरह Live Sessions लिखा होगा, उस पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करने पर नीचे की तरह वह सभी क्लास दिख जाएँगी, जिन्हें आगे पढ़ाया जायेगा। आपको तारीख, कब पढ़ाया जायेगा और कौन पढ़ायेगा दिख जायेगा।
- नीचे छोटे से बॉक्स में रजिस्टर का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- फिर एक फॉर्म आएगा, जिसे आपको भरना है और आप भी इस सेशन से पढ़ सकेंगे।
- साथ ही आप पैनल डिसकशंस, मेंटरिंग सेशंस, वेबिनारस आदि में भी हिस्सा ले सकते हैं।
यूपी अभ्युदय कोचिंग योजना फ्री लर्निंग मटीरियल
उत्तर प्रदेश की सरकार ने Mukhyamantri Abhyudaya Yojana को और कारगर बनाने के लिए फ्री लर्निंग मटीरियल को डाउनलोड भी कर सकते हो। मटीरियल download करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों को देखें।
- सबसे पहले Abhyudaya Yojana की official website पर क्लिक करें।
- सबसे ऊपर ही आपको “नि:शुल्क शिक्षण सामग्री तक पहुंचने के लिए खोजें” विकल्प दिख जायेगा।
- इसमें पहले अपनी परीक्षा को चुने, फिर स्टडी और पेपर कौन-सा है का चयन करें।
- अंत में सर्च के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद, नया पेज खुलेगा जहाँ पर right hand side पर डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके पूरी फाइल पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Syllabus Download
Union Public Service Commission Syllabus | DOWNLOAD HERE |
Indian Forest Services | DOWNLOAD HERE |
National Defence Services | DOWNLOAD HERE |
Central Defence Services | DOWNLOAD HERE |
UP Public Service Commission | DOWNLOAD HERE |
UP Abhyudaya Yojana Contact Details
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सेल
- पता: यूपी, प्रशासन और प्रबंधन अकादमी, सेक्टर डी – अलीगंज, लखनऊ (226-024)
- (UP Academy of Administration & Management, Sector D – Aliganj, Lucknow – 226024)
- Helpline Number: N/A
- Free Civil Services Coaching Important Notes
UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Ias ke me tayaree kr rhe hu