Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2022 Uttar Pradesh | यूपी सीएम गुड समारितन योजना ऑनलाइन आवेदन | UP Good Samaritan Yojana Online Form
मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुरू किया है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दुनिया भर में रेल तथा सड़क दुर्घटना का आंकड़ा हमारी सोच से भी अधिक है। रेल तथा सड़क दुर्घटना में लाखों लोगों की जान चली जाती है। दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिवार को जो ठेस लगती है, उसका दुःख केवल उन्हें ही पता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने UP मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2022 को शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति रेल या सड़क दुर्घटना का शिकार होता है और उस दुर्गटनाग्रस्त व्यक्ति की कोई व्यक्ति मदद करता है तो मदद करने वाले व्यक्ति को 2000 रुपए की राशि दी जायगी। योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायलों लोगों को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को नगद इनाम देना है, ताकि घायल व्यक्ति का इलाज समय पर हो सके।
आपको बता दें कि Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2022 की मान्यता केवल उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर ही मान्य होगी। इस पोस्ट में हम पढ़ने वाले हैं कि इस योजना की आवेदन या पंजीकरण प्रक्रिया क्या है, जरूरी दास्तावेज सूची, और इसकी पात्रता मानदंड क्या है, आदि। कृपया इसके लिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2022
योगी सरकार द्वारा शुरू की गयी इस मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना का सीधा सा उद्देश्य यह है कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या को कम करना है। सड़क तथा रेल दुर्घटना में बहुत से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा था। इस आंकड़े को कम करने का ज़िम्मा उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है। Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2022 में दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की अगर कोई मदद करता है तो सरकार की तरफ से उस व्यक्ति को एक निश्चित राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। इससे दुर्गटनाग्रस्त व्यक्ति जल्द से जल्द अस्पताल पहुंच पाएगा और उसकी जान भी बच जाएगी।
Overview of Mukhyamantri Good Samaritan Yojana
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश गुड समारितन योजना 2022 |
घोषणा | जुलाई, 2019 |
लांच की गयी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
शुरुआत | आने वाले 2 से 3 महीने के अंदर |
लाभार्थी | दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने वाले व्यक्ति |
देख-रेख | सड़क सुरक्षा परिषद और स्वास्थ्य विभाग |
कुल फंडिंग | लगभग 50 लाख रुपये |
लेख श्रेणी | मुख्यमंत्री योजनाएं |
मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2022 लाभ
MUKHYAMANTRI GOOD SAMAARITA YOJNA 2022 के बहुत सारे लाभ हैं। इस योजना में घायल व्यक्ति और बचाने वाले दोनों को उत्तर प्रदेश सरकार ने फायदा दिया है। हमने नीचे कुछ लाभों की चर्चा की है।
- इस गुड समारितन योजना 2022 के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो जाता है और घायल व्यक्ति की कोई मदद करता है तो उसे उत्तर प्रदेश 2000 की नगद राशि देगी।
- यहाँ पर मदद से मतलब है कि घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाना।
- इस योजना का सबसे बड़ा फयदा यह है कि इसमें व्यक्ति की जान बच जाएगी। हर एक व्यक्ति किसी परिवार के लिए बहुत मायने रखता है। इस योजना से बहुत लोगों की जान नहीं जायगी।
- UP मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना के लिए 50 लाख की राशि का बजट को पेश किया गया है।
- सड़क दुर्घटना में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इसमें से बहुत लोगों की मौत तो सिर्फ इस कारण हो जाती है क्योंकि उनकी मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आता है। सभी यह सोच कर मदद नहीं करते कि पुलिस थाने के बार-बार चक्कर कौन काटेगा। इस योजना के कारण लोगों में एक दूसरे की मदद करने की भावना बढ़ेगी। 2000 रुपए किसी की जान से ज्यादा नहीं है।
योजना की पात्रता शर्ते
Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2022 की पात्रता शर्ते व नियम को बहुत ही सरल व कम रखा गया है। नीचे पात्रता मानदंड को निम्न बिंदुओं में समझाया गया है।
- UP मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना केवल उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए है तो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य का निवासी होना जरूरी है।
- UP CM GOOD SAMAARITA YOJNA की पात्रता में यह भी शामिल है कि केवल रेल या सड़क दुर्घटना होने पर ही 2000 रुपये की राशि दी जाएगी।
- अगर उत्तर प्रदेश की सीमा से बाहर कोई दुर्घटना होती है तो इस योजना के पात्र नहीं माने जायेंगे।
UP मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार की Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2022 का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी आवेदन या पंजीकरण प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अभी इस योजना के आवेदन के लिए कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका नहीं बताया है। इस योजना को उत्तर प्रदेश में जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना को जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। जैसे ही इस योजना की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो हम आपको इस पोस्ट को माध्यम से तुरंत बता देंगे। अगर आपको कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हमारी वेबसाइट में आने के लिए धन्यवाद-
अधिक जानकारी
- उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट => यहाँ क्लिक करें
- UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म