MP Tirth Darshan Yojana Form PDF | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन पत्र डाउनलोड | Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Bhopal in Hindi | मध्य प्रदेश तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन पंजीकरण
प्यारे मध्य प्रदेश वासियों!!! आप लोगों को ये जानकर ख़ुशी होगी कि मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के बुजुर्ग लोगों के लिए “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2022” को शुरू किया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2015 में राज्य के बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पहली ट्रेन का शुभारम्भ किया। इस ट्रेन का उद्घाटन भाजपा के पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी द्वारा किया गया। इसके बाद से ही हर साल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के वृद्धा नागरिकों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हो तो आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहाँ हम आपको Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 MP की पूरी जानकारी बता रहें हैं। कृपया अंत तक बने रहें।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 MP
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सन 2015-16 में सवा लाख बुजुर्गों को इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा का लाभ पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को तीर्थ दर्शन करवाना हैं। “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना २०२२” के अंतर्गत राज्य के सभी 60 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग नागरिक भाग ले सकते हैं। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार का मानना हैं कि राज्य में बहुत से ऐसे गरीब लोग हैं जो पैसों के बिना भारत में यात्रा नहीं कर पाते हैं।
तीर्थ दर्शन योजना (Tirth Darshan Yojana) के शुरू होने से अब प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की श्रेणी में आने वाले 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके जीवन काल में एक बार प्रदेश से बाहर तीर्थ स्थानों की यात्रा निशुल्क कराये जाने की सुविधा प्रदान की जाती है, मध्य प्रदेश सरकार ने MP Tirth Darshan Yojana 2022 के तहत तीर्थ स्थानों की सूची भी तय कर रखी है। इस योजना के तहत निर्धारित तीर्थ स्थलों में से किसी एक के लिए आवेदन फॉर्म भरकर तीर्थ यात्रा का लाभ उठाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मप्र का उद्देश्य क्या है?
MP CM Tirth Darshan Yojana का प्रमुख उद्देश्य राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वरिष्ठ नागरिको को उनके जीवन काल में एक बार प्रदेश से बाहर तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है इस योजना के तहत बुजुर्गों की यात्रा को सुलभ करने के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा योजना की ट्रेन मध्य प्रदेश राज्य से शुरू की गयी है जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति के साथ एक सहायक व्यक्ति भी निशुल्क यात्रा कर सकता है, इस योजना के तहत यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों के लिए रुकने, भोजन और स्थानीय आवागमन और गाइड के लिए निशुल्क सुविधाएं की गयी हैं।
एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए योग्यता/ पात्रता शर्ते
मध्य प्रदेश सरकार ने MP Tirth Darshan Yojana के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किये हैं। जिनका विवरण नीचे किया गया है:
- आवेदन नागरिक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदककर्ता की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक व्यक्ति कर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ आवेदक व्यक्ति द्वारा पहले कभी ना लिया गया हो।
Documents Required for MP Tirth Darshan Yojana
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक नागरिक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है, जो इस प्रकार से है:
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी (Photo Copy of Ration Card)
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी (Photo copy of Aadhar Card)
- बीपीएल राशन कार्ड की फोटो कॉपी (Photo Copy of BPL Ration Card)
- वोटर कार्ड की फोटो कॉपी (Photo Copy of Voter Card)
- ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
- आयु प्रमाण पत्र (Age Certificate)
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Health Certificate)
- पासपोर्ट साइज की फोटो (Passport Size Photo)
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मप्र की प्रमुख शर्तें व नियम
मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए कुछ प्रमुख शर्तें निर्धारित की है, जिनके बारे में नीचे दिया गया है:
- MP Tirth Darshan Yojana के तहत यदि राज्य का कोई वृद्ध व्यक्ति अकेले यात्रा पर जाने के लिए आवेदन करता है, तो वह अपने साथ एक सहायक व्यक्ति को भी निःशुल्क ले जा सकता है।
- इस योजना के तहत यदि राज्य के व्यक्ति समूह में जाने के लिए आवेदन करते हैं तो 3-4 व्यक्तियों के समूह के साथ एक गाइड (Guide) ले जाने की अनुमति सरकार ने इस योजना के तहत प्रदान की है।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत यदि यात्रा के दौरान यात्रियों को निशुल्क प्रदान किये जाने वाली सुविधा के अतिरिक्त यदि किसी अन्य सुविधा का लाभ लेना है तो उनको उस चीज का शुल्क देना होगा।
- तीर्थ दर्शन यात्रा करते समय कोई दूसरा व्यक्ति टिकट शुल्क देकर भी साथ नहीं जा सकता है।
- MP Tirth Darshan Yojana के तहत समूह में आवेदन करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- योजना के अंतर्गत राज्य के सभी यात्रियों का चयन कम्प्यूटराईज्ड ड्रा आफ लाॅटस के द्वारा किया जायेगा।
- इस योजना के दौरान यात्रियों की स्वास्थ सम्बन्धी सुरक्षा व्यवस्था कलेक्टर द्वारा की जाएगी।
- मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के शासकिय अधिकारी एवं कर्मचारियों को यात्रियों के साथ यात्रा पर भेजने के व्यवस्था की जाएगी।
MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण
दोस्तों अगर आप “MP Tirth Darshan Yojana 2022” के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले राज्य की इस ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। लिंक नीचे उल्लेखित है।
MP Tirth Darshan Yojana Official Portal
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद “नियंत्रण शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग मध्य प्रदेश” का पेज खुल जायेगा। यहाँ पर आपको “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नियम हेतु के” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद, तीर्थ दर्शन योजना का आवेदन फॉर्म (Application Form) खुल जायेगा। इस आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें। एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के इस लिंक पर क्लिक करें।
Download => MP Tirth Darshan Yojana Application Form PDF
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। आवेदन फॉर्म में दर्ज की सभी जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए, अगर कोई भी जानकारी गलत पायी गयी तो आपका फॉर्म मान्य नहीं होगा।
- फॉर्म भरने के बाद आवेदन पत्र की दो प्रतियों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि से पहले निकटतम तहसील या उप-तहसील में जमा करें।
- आवेदन फॉर्म के साथ अपने दस्तावजों की प्रतिलिपि कॉपी (Copy of Documents Copy) भी संलग्न करें।
- फॉर्म भरने के बाद, लिफाफे में रख कर उसके ऊपर योजना का नाम, स्थान और वर्ष लिखना आवश्यक है।
मध्य प्रदेश तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थयात्रा स्थानों की सूची 2022
List of Pilgrimage Places under MP Tirth Darshan Yojana 2022 – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2022-2023 में तीर्थ स्थलों की सूचि में अयोध्या, मथुरा, प्रयाग, गगासागर, सेंट थामस चर्च केरल तथा संत कबीर का जन्म स्थान लहरतारा को भी शामिल कर दिया गया हैं। इसके अलावा अन्य तीर्थ यात्रा स्थानों की सूची नीचे दी गयी हैं।
- बद्रीनाथ
- केदारनाथ
- जगन्नाथ पुरी
- द्वारका जी
- हरिद्धार
- अमरनाथ
- वैष्णो देवी
- शिरडी
- तिरुपति
- अजमेर शरीफ
- काशी
- अमृतसर
- रामेश्वरम
- समेड शिखर
- श्रवण बेलगोला
- बेलंगी चर्च, नागपट्टिनम।
दोस्तों, आशा करता हूँ कि आप लोगों को “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश (Mukhymantri Tirth Darshan Yojana Madhy Pradesh)” के बारे में दी गयी जानकारी अवश्य पसंद आएगी। इस विषय में यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में जाकर पूछ सकते हो। हमारे द्वारा आपके प्रश्नों का अवश्य जवाब दिया जायेगा। हमारी वेबसाइट www.mukhyamantriyojana.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।