मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023: Dial 1100 HP Seva Sankalp, शिकायत पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश में जनता के हित को ध्यान में रखते हुए एक और योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा रखा गया है। सरकारी काम से सम्बंधित बहुत सी शिकायतें होती है जिसकी कोई भी सुनवाई नहीं होती है। इस समस्या को हल करने और बेहतर उपाय के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 को शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 को हिमाचल प्रदेश में शुरू करने का श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। इस योजना के अंदर एक वेबसाइट को खोला गया है जिसमे आप ऑनलाइन अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हो। हिमाचल प्रदेश के नागरिकों के लिए यह सुविधा बहुत ही अच्छी मालूम होती है। इसमें हिमाचल प्रदेश के नागरिकों  सरकार ने हेल्पलाइन नंबर को भी शुरू किया है। इस योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर 1100 को जारी किया है।

यह एक शिकायत करने का नया तरीका है। बहुत से लोग सोच रहें होंगे कि यह तरीका काम भी करता है या नहीं। लेकिन में आपको बता दू कि यह पूरी तरह से काम करता है। सरकार द्वारा दिया गया हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के समय निश्चित किया गया है जिसमे शिकायत करने का समय सुबह 7 बजे लेकर रात 10 बजे तक होगा। इस दिए गए समय के किसी भी वक्त आप अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हो।

आपकी शिकायत की देखभाल करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने 6500 अधिकारियों को तैनात किया है। जिस दिन अपने शिकायत दर्ज की है उसके 15 दिनों के अंदर आपकी समस्या को हल कर दिया जायगा। शिकायत के लिए आप ओफ्फ्सिअल वेबसाइट पर भी जा सकते हो। सरकार द्वारा दिए गए पोर्टल पर किस प्रकार से अपनी शिकायत को दर्ज करना है वह जानने के लिए पोस्ट को अंत तक पड़ें।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 उद्देश्य

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 को शुरू करने का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को अपनी शिकायत को दर्ज करने का हक़ है। लेकिन सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने के दर से कोई शिकायत नहीं करता है। इसलिए अगर सरकार के किसी कार्य को लेकर शिकायत करना हो तो आपको दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिकायत दर्ज करने के प्रक्रिया को बिलकुल आसान बना दी है। लेकिन किसी कारण से अगर कोई नागरिक पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज नहीं कर पाता है तो आपको सरकार ने 1100 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है जिससे आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हो।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 महत्वपूर्ण बिंदु

योजना का नाम मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023
शुरू करने का श्रेय हिमाचल प्रदेश सरकार
लाभार्थी हिमाचल में रहने वाले सभी नागरिक
हेल्पलाइन 1100
अधिकारिक वेबसाइट https://cmsankalp.hp.gov.in/

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन लाभ

HP Seva Sankalp Yojana से जुड़े लाभों की सूची दी गई है।

  • हिमाचल प्रदेश के नागरिक कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के नागरिक ही उठा सकते हैं।
  • आपको आवेदन के दो तरीके मिलते हैं जिसमे से एक है पोर्टल पर जाकर शिकायत करना और दूसरा है 1100 के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराना।
  • 15 दिनों के अंदर आपकी शिकायत का निवारण कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया

HP CM Seva Sankalp Yojana के अंतर्गत शिकायत दर्ज करने की बिलकुल आसान प्रक्रिया है जिसे नीचे समझाया गया है।

  • अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी हो और आपको शिकायत दर्ज करनी है तो सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करना है।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2021
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको शिकायत/सुझाव दर्ज करें पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने एक फॉर खुलकर सामने जिसमे आपको अपनी बुनियादी जानकारी देनी है। फिर आपको डिपार्टमेंट , विलेज , डिस्ट्रिक्ट, और अंत में फाइल को उपलोड करना है।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2021
  • इसके बाद आपको जन शिकायत को दर्ज करें पर क्लिक करना है। इस प्रकार से आपकी शिकायत दर्ज हो जायगी।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 स्टेटस चेक करें

CM Seva Sankalp Yojana HP के अंतर्गत दर्ज की गई शिकायत का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले यहाँ क्लिक करें। 
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2021
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमे नीचे की तरफ लिखा होगा शिकायत/सुझाव की स्थिति। आपको उस पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको दो ऑप्शन दिखाई देनेगे। पहले ऑप्शन में आप शिकायत क्रमांक से से शिकायत की स्थिति को जान सकते हो और दुसरे में मोबाइल नंबर के माध्यम से जान सकते हो। अगर शिकायत क्रमांक चुना है तो शिकायत क्रमांक डालें और अगर मोबाइल नंबर चुना है तो मोबाइल नंबर डालें।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2021
  • फिर GET OTP पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपके सामने शिकायत की स्थिति दिखाई दे जायगी।

CM Seva Sankalp App Download

आईटी विभाग, हिमाचल प्रदेश ने एक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन (सीएम संकल्प) की स्थापना की है, जिसमें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हिमाचल प्रदेश के निवासियों की सभी शिकायतों को दर्ज किया जाएगा और उनके निवारण के लिए संबंधित विभाग/क्षेत्र के पदाधिकारियों को भेजा जाएगा। नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कराने या जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कॉल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री संकल्प ऐप का उपयोग करके नागरिक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की सभी शिकायतों को पंजीकृत और ट्रैक भी कर सकते हैं। विभागीय अधिकारी अपने डैशबोर्ड तक पहुंच सकते हैं और इस ऐप का उपयोग करके शिकायत निवारण प्रस्तुत कर सकते हैं। CM Sankalp मोबाइल एप्लिकेशन कहाँ डाउनलोड करना होगा –
CM Sankalp App download करने के लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्ले स्टेट में जना होगा। जहाँ आपको “CM Sankalp” सर्च करना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर ऐप डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जायेगा। ऐप इंस्टॉल होने के बाद आप अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top