मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन फॉर्म | मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन | Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Registration | MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Status | एमपी किसान कल्याण योजना लिस्ट
केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए नई-नई योजनाएं समय-समय पर शुरू करती रहती है। इसी तरह मध्य प्रदेश की सरकार ने भी किसान भाइयों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना में यह कहा गया है कि प्रत्येक किसान को 4,000 रुपए देने का प्रावधान है। इस पोस्ट में हम देखने वाले हैं कि किसान MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2022 के लिए किस प्रकार आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता शर्ते, जरूरी दस्तावेज, लाभार्थी सूची, एप्लीकेशन स्टेटस आदि के बारे में जानेंगे।
मप्र मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 को शुरू किया है। इस योजना में किसनों का खास ख्याल रखा गया है। हम समाचार में अक्सर देखते हैं कि किसी किसान ने आत्महत्या कर ली। इस तरह की घटनाएं भारत में होती रहती हैं। इसलिए किसान को खेती के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए कई किसान कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है। इनमे से एक Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana से उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद की जाएगी। इस योजना में लाभ लेने वालों की संख्या 20 लाख है। योजना के अंतर्गत वह सभी किसान लाभार्थी होंगे, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े होंगे।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 लाभ
एमपी किसान कल्याण योजना 2022 के अंतर्गत किसानों के खाते में सरकार के द्वारा एक निश्चित राशि पहुंचाई जाएगी। नीचे हमने इस योजना के अंतर्गत पहुंचाई गई राशि व लाभ को दर्शाया है:
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिहं चौहान ने इस योजना के तहत 4000 रुपए किसानों के खातें में पहुंचा दिए हैं।
- 30 जनवरी को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में मध्य प्रदेश के करीब 20 लाख किसान को फायदा पहुँचा है।
- जनवरी के महीने में किसानों के लिए 400 करोड़ की राशि का बजट निकला गया था जो कि किसानो को आवंटित कर दिया गया।
- फरवरी तथा मार्च के महीने के लिए सरकार ने एक बार फिर से 400 करोड़ का बजट निकाला है। इस तरह से सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 के अंतर्गत 800 करोड़ की राशि को किसानों के बीच में आवंटित कर दिया जायेगा।
- जैसा कि हम जानतें हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKSN) के अंतर्गत 6 हजार की राशि मिलेगी और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 में 4 हज़ार की राशि मिलेगी। इस तरह किसान को एक वर्ष के अंतर्गत 10 हज़ार की राशि उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से डायरेक्ट भेज दी जाएगी।
- KISAN KALYAN YOJNA 2022 के तहत किसान को 4 हज़ार रुपये दो किस्तों में दिए जाएंगे। पहली क़िस्त में 2 हज़ार रुपए और दूसरी क़िस्त में 2 हज़ार रुपए दिए जायेंगे।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana की पात्रता
एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 का लाभ लेने के लिए इस योजना के पात्र होना जरूरी है। इस योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की पात्रता मानदंड को नीचे बताया गया है।
- KISAN KALYAN YOJANA 2022 के लिए मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना में किसान के आलावा कोई भी अन्य आवेदन नहीं कर सकता है। इसलिए आवेदक को किसान होना चाहिए।
- मध्य प्रदेश के केवल लघु व सीमान्त किसानों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- अगर कोई किसान था जो पहले खेती करता था, लेकिन अब उसके पास जमीन हैं तो उसको इस योजना से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही अगर किसान किसी दूसरे की खेती करता है तो भी उसको लाभ नहीं दिया जाएगा।
MP Kisan Kalyan Yojana हेतु जरूरी दस्तावेज
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 के आवेदन से पहले आपके पास सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स का होना जरूरी है। वरना आप इस योजना का लाभ कभी भी नहीं उठा पाएंगे। नीचे दास्तावेज़ों को बताया गया है:
- किसान का आधार कार्ड
- जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर, जो आपको आवेदन के समय मिला होगा।
- मध्य प्रदेश में रहने का प्रमाण पत्र पत्र।
- राशन कार्ड भी जरूरी है।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Apply 2022
- सबसे पहले आपको योजना हेतु आवेदन करने के लिए किसान सम्मान निधि की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसके नीचे करने पर फार्मर कॉर्नर दिख जायेगा।
- यहाँ पर NEW FARMER REGISTRATION लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपको आधार कार्ड का नंबर, कॅप्टचा कॉड और अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
- अब नीचे Search के बटन पर क्लिक कर दें।
- सर्च करने के बाद ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में विभिन्न तरह की जानकारी पूछी जायगी, जिसे आपको भर देना है।
- सारी जानकारी भरने के बाद, एक बार ध्यान से देखकर फॉर्म को ऑनलाइन जमा करने के लिए Submit बटन पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana लाभार्थी सूची
अगर अपने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 के लिए आवेदन कर दिया है और आप लाभार्थी सूची को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें, ताकि आप लाभार्थी सूची को देख सकें।
- सर्वप्रथम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- नीचे की तरफ आपको एक ऑप्शन दिख जायेगा, जिसमे BENEFICIARY LIST पर क्लिक करना है।
- इस पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको सम्बंधित राज्य, जिले, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा। जैसे नीचे छवि में दिखाया गया है।
- फिर GET REPORT पर क्लिक करने पर आपके सामने लाभार्थियों की सूची दिख जायगी।
- इस प्रकार आप Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2022 Status भी देख सकते हैं।
MP CM Kisan Kalyan Yojana Helpline
- Kisan Helpline No: 011-24300606,155261
- Beneficiary Status: Click Here
- MKKY Revised Guidelines PDF In Hindi