(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन

UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2023 Registration | उत्तर प्रदेश किसान एवं सर्वहित बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म | UP CM Kisan evam Sarvhit Bima Yojana Form PDF

किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और कल्याणकारी योजना का आगाज किया है। किसान आज भी भारत देश का एक अभिन्न अंग हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए UP किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023 को शुरू किया है। इस योजना को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना या किसान दुर्घटना बीमा योजना के नाम से भी जाना जाता है। जैसे कि विदित होगा कि किसानों को अपनी फसल को बोने से लेकर काटने तक बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बीच में उनके साथ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसे किसान का परिवार सहने की स्थिति में नहीं होता है। UP Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2023 के माध्यम से सरकार किसान के साथ दुर्घटना होने पर उसकी सहायता करेगी। यहाँ हम आपको योजना से सम्बंधित सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बताएँगे जैसे की यूपी किसान दुर्घटना बीमा योजना के लिए आवेदन या पंजीकरण कैसे करें, जरूरी पात्रता, दस्तावेज सूची, आदि।

Mukhyamantri Kisan evm Sarvhit Bima Yojana In UP

उत्तर प्रदेश किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023

Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 में शुरू किया था। अभी तक बहुत से किसानों की मदद इस योजना के तहत सरकार कर चुकी हैं। UP Kisan Durgatna Bima Yojana 2023 के अंतर्गत दुर्घटना होने पर किसान को इस योजना से सम्बंधित बीमा कंपनी से मुआवजा मिलेगा। जनपद में ऐसे लोगों के साथ भी दुर्घटना हो जाती है जो उस जनपद से जुड़े नहीं होते हैं। इसलिए सरकार ने गैर जनपद के निवासियों को भी इस योजना  में शामिल किया है। किसान बीमा के 220 तरह के दावों में से किसी भी दावे के तहत लाभ ले सकता है। दुर्घटना के बाद में होने वाला अस्पताल का खर्च भी बीमा कंपनी उठाएगी।

इस बीमा योजना में यह भी बताया गया है कि अगर किसी किसान के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है और वह ऑनलाइन आवेदन न करने के वजह से लाभ से वंचित रह गए है तो ऐसी स्थिति में योजना की जानकारी और दावा प्रपत्र की सहायता से लाभ हेतु आवेदन कर सकता है। आज हम UP किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023 Online Registration Form PDF के साथ-साथ योजना से सम्बंधित सभी जानकारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानेगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ने का प्रयास करें।

UP CM Kisan evam Sarvhit Bima Yojana की महत्वपूर्ण बातें

योजना का नाम UP किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023
इन इंग्लिश Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana (UP)
शुरू करने का श्रेय उत्तर प्रदेश सरकार
शुरू करने की तिथि 20/06/2017
उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त किसानों की मदद करना
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के समस्त किसान वर्ग
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ ऑफलाइन मोड
अधिकारिक वेबसाइट https://balrampur.nic.in/
लेख श्रेणी राज्य सरकार कल्याणकारी योजना

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के लाभ एवं विशेषताएँ

Features & Benefits of Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana – इस योजना के लाभ किसानों को जरूर जान लेने चाहिए। हमने इस योजना से सम्बंधित कुछ लाभ और विशेषताएं बताई है।

  1. रेल/ रोड/ वायुयान से दुर्घटना, किसी भी टकराव, गिरने के कारण चोट, गैस रिसाव, सिलेंडर के फटने के कारण विस्फोट, कुत्ते के काटने या किसी भी जंगली जानवर के काटने, जलना, डूबना, बाढ़ में बह जाना, किसी भी तरह से हाथ या पैर का कट जाना, भूकंप या बिजली से मर जाना से दुर्घटना होने पर लाभ मिलेगा।
  2. उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में और 30 बेड वाले निजी अस्पताल में इलाज मुफ्त में होगा।
  3. UP किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023 के अंतर्गत 1540 अस्पतालों में किसान का इलाज हो सकेगा।
  4. नजदीकी चिकत्सालय में इलाज होने पर 25000 रुपए तक का प्राथमिक इलाज मिलेगा।
  5. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी को BPL कार्ड देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह इस योजना के पात्र माने जायेंगे।
  6. सरकार ने योजना का लाभ देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1520 दिया है। यह 24 घंटे चालू रहेगा और यह टोल फ्री नंबर है। इस पर कॉल करके किसान योजना की महत्वपूर्ण जानकारी ले सकता है। इस पर किसान योजना के लिए क्लेम भी कर सकता है।
  7. यदि कोई किसान Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2023 का लाभ लेने से चूक जाता है तो उसे बीमा कंपनी में दावा प्रपत्र और कागज़ात लेकर जा सकता है।
  8. मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना की हेल्प-लाइन नंबर 1520 व 1800-3070-1520 पर कॉल कर सकते हो।
  9. किसानों को आर्थिक मदद से से उन्हें काफी मदद होगी।

Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana की पात्रता

अब जानेंगे कि UP किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023 की कौन-कौन से पात्रता शर्ते होती है। नीचे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के लाभ लेने की पात्रता मानदंड को बताया हुआ है।

  • योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेगा। किसी अन्य राज्य के किसान इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • घर के मुखिया की उम्र 18 से 70 साल के बीच में होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 75 हज़ार से कम होनी चाहिए।

UP किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के लिए जरूरी दास्तावेज

Required Documents of Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana – इस योजना के आवेदन के लिए आपको यह पता होना चाहिए कि आपको किस-किस तरह के कागजात की जरूरत पड़ने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना के लाभार्थियों के लिए सभी तरह के कागजातों की सूची को नीचे बताया हुआ है।

  • किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • वोटर आईडी कार्ड।
  • बैंक खाता पासबुक।
  • मोबाइल नंबर।
  • मृत्यु या विकलांगता की अवस्था में  FIR (एफआईआर) या जीडी की प्रति।

यूपी सीएम किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana 2023 Application Process –  इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको पता होना चाहिए की आवेदन किस प्रकार से करना है। हमने नीचे पंजीकरण के सभी बिंदुओं को बताया हुआ है।

  1. UP किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023 के आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट जाना होगा।
  2. या ऑफिसियल पोर्टल पर जाने के लिए सीधे यहाँ क्लिक करें
  3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का पोर्टल खुल जाएगा।Mukhyamantri Kisan evm Sarvhit Bima Yojana Portal
  4. इसमें आपको नीचे की तरफ योजना हेतु किसान दुर्घटना बीमा योजना फॉर्म पीडीएफ दिख जाएगा।
  5. आपको MKSBY UP Application Form PDF डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना है।Mukhyamantri Kisan evm Sarvhit Bima Yojana Form PDF
  6. इसके बाद, आपको मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना फॉर्म pdf का प्रिंट-आउट निकलवा लें।
  7. फिर आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारी को भरना है और मांगे गए दास्तावेज़ों की प्रतिलिपि को संलग्न करें।
  8. फिर इस फॉर्म को बीमा कंपनी के पास ले जाकर जमा करवा दें। इस तरह आप इस योजना का उठा सकेंगे।

Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Helpline

अगर कोई पात्र किसान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2023 का लाभ लेने में किसी तरह की समस्या का सामना कर रहा है तो उसे नीचे दिए गए पते पर जाकर संपर्क करना है।

  • जिला सूचना- विज्ञान अधिकारी (एनआईसी जिला केंद्र)
  • कलेक्ट्रेट कैंपस, प्रथम तल, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) -271201
  • ई-मेल आईडी: [email protected]
  • फ़ोन नंबर: (+91) 5263-234900

UP मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top