Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP 2022 Registration | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑनलाइन फॉर्म | MP CM Swarojgar Yojana Application Form PDF | स्वरोजगार योजना लाभार्थी सूची
पूरे विश्व में नौकरियों के लिए होड़ लगी हुई है। इसी तरह भारत में भी नौकरियों के लिए होड़ लगी हुई है। सरकार भी इस समस्या से लगातार जूझ रही है। बेरोजगारी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक श्राप जैसी है। इसमें देश के नागरिको को एक अच्छी से नौकरी पाना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 को शुरू किया है। एमपी सीएम स्वरोजगार योजना 2022 की मदद से बेरोजगार युवाओं की मदद की जायगी। यहाँ हम आपको MP CM Swarojgar Yojana 2022 ऑनलाइन पंजीकरण व पात्रता शर्ते की पूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
MP मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022 को 1 अगस्त 2014 को शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को ऋण दिया जायगा। इस ऋण का इस्तेमाल बेरोजगार युवाओं को खुद का रोजगार बनाने के लिए दिया जायगा। मध्य प्रदेश सरकार जिंतना हो सके MP CM Swarojgar Yojana 2022 के माध्यम से बेरोजगारी को कम करने का प्रयास कर रही है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले ऋण से उद्योग स्थापित करने में काफी हद तक आसानी होगी, क्योंकि उद्योग स्थापित करने में सबसे विकत परेशानी पैसा ही होता है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 के अंतर्गत विभिन्न तरह के उद्योग आतें हैं। जैसे कुटीर लघु और माध्यम उद्योग, हथकरघा उद्योग आदि। इस योजना के जो भी पात्र लाभार्थी होंगे उनको मार्जिन मनी सहायता , ऋण गारंटी , ब्याज अनुदान और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायगा। MP CM Swarojgar Yojana 2022 लक्ष्य निर्धारण, क्रियान्वयन सम्बंधित आंकड़े एकत्र करने हेतु लघु मध्यम और उधम विभाग नोडल विभाग होगा। इस पोस्ट में हम पढ़ने वाले हैं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया, जरूरी पात्रता व दस्तावेज, आवेदन स्थिति, लाभार्थी सूची आदि।
Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP महत्वपूर्ण बातें
योजना का नाम | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 |
शुरू करने का श्रेय | मध्य प्रदेश सरकार |
उद्देश्य | स्वयं का उद्योग खोलने के लिए ऋण देना |
शुरू करने की तिथि | 1 अगस्त 2014 |
साल | 2022 |
मिलने वाली राशि | 50 हज़ार से लेकर 10 लाख तक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://msme.mponline.gov.in/ |
एमपी सीएम स्वरोजगार योजना 2022 वित्तीय सहायता
FINANCIAL HELP FOR MUKHYAMANTRI SWAROJGAR YOJNA 2022 – इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता मिलेगी। नीचे हमने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिलने वाली वित्तीय सहायता को बताया हुआ है।
- मध्य प्रदेश सरकार ने ऋण लेने की सीमा को तय किया है जिसमे लाभार्थी ऋण कम से कम 50 हजार से लेकर ज्यादा से ज्यादा 10 लाख तक मिलेगा।
- इस परियोजना में सामान्य वर्ग के लिए योजना की लगत 15 प्रतिशत होगी। इसका मतलब सामान्य वर्ग के लोगों के लिए अधिकतम 1 लाख तक का ऋण मिल सकता है।
- अनुसचित जाति , अनुसूचित जनजाति , पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और अल्पसंख्यक को परियोजना का 30 प्रतिशत लाभ दिया जायगा। जिसमे ऋण की अधिकतम राशि 2 लाख होगी।
- इसके साथ ही विमुक्त घुमक्कड़ और अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति को योजना का 30 प्रतिशत मिलेगा। जिसमे अधिकतम ऋण 3 लाख तक मिल सकता है।
- भोपाल के गैस पीड़ित परिवारों को योजना का 20 प्रतिशत मिलेगा। जिसमे उन्हें 2 लाख तक ऋण मिल सकता है।
मप्र मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु पात्रता शर्ते
Eligibility Criteria for MP CM Swarojgar Yojana – इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करना जरूरी है। नीचे हमने इस योजना से सम्बंधित पात्रता मंडान को बताया हुआ है।
- स्वरोजगार योजना सिर्फ मध्य प्रदेश में ही लागू की गई है इसलिए इस योजना का लाभ सिर्फ प्रदेश के लोग ही ले सकते हैं। इसलिए इसकी पहली पात्रता यह है कि आपको आवेदन करने के लिए राज्य का निवासी होना चाहिए।
- जो भी आपको उद्योग लगाना होगा वह आप मध्य प्रदेश में ही लगा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक का कम से कम 5वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 में आपकी आय से कोई सम्बन्ध नहीं है। आपकी आय कितनी भी हो उससे सरकार को मतलब नहीं है लेकिन लाभार्थी पहले से टैक्स न देता हो।
- आवेदक ने पहले किसी प्रकार का लोन लिया हो वापिस नहीं कर पाया हो वह इस योजना के लिए अमान्य होगा।
- अगर आवेदनकर्ता किसी अन्य योजना का लाभ ले रहा हो तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- लाभार्थी सिर्फ के बार ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 मप्र का लाभ ले सकता है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए जरूरी दास्तावेज
Documents Required for MP CM Swarojgar Yojana – इस योजना के आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि आपके पास सभी तरह के जरूरी दास्तवेज़ हों। नीचे हमने इस योजना से सम्बंधित सभी दास्तावेज़ों की सूची बनाई है।
- मध्य प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- बैंक खाता।
- फोन नंबर।
- पांचवी कक्षा की मार्कशीट।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022 आवेदन प्रक्रिया
Application/ Registration Process for MP CM Swarojgar Yojana – हम इस योजना के बारे में सब-कुछ जान चुके हैं अब हम आवेदन की प्रक्रिया को भी अच्छे से समझ लेते हैं, ताकि आपको आवेदन में कोई परेशानी न हो।
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 की आधिकरिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस योजना की वेबसाइट पर जाने के लिए आपको यहाँ क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने इस योजना का पेज खुल जायगा, जिसमे नीचे की तरफ आपको स्वरोजगार योजना दिख जायगा।
- फिर आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- MP CM Swarojgar Yojana Registration Form पर क्लिक करने के बाद, आप जिस भी तरह का उद्योग की स्थापना करना चाहते हो उस विभाग के ऊपर क्लिक करें।
- अगर अपने पहले से लॉगिन आईडी बनाई है तो लॉगिन करें। यदि नहीं तो SIGN UP के फॉर्म को भरें।
- SIGN UP के फॉर्म में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी , फोन नंबर , पासवर्ड और कॅप्टचा कोड को डाल देना है। इस तरह से आपकी आईडी बन जायगी।
- इसके बाद, आपको लॉगिन का फॉर भरना है जिसमे आपको पासवर्ड और यूजर आईडी को डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आपके सामने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 का आवेदन फॉर्म खुले जायगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरना है और अपने दास्तावेज़ों को संलग्न करना है।
- उसके बाद, आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मप्र 2022 स्टेटस चेक करें
Track MP CM Swarojgar Yojana Application Status – आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे दिय गए स्टेप को फॉलो करें। सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।
- मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 का पोर्टल खुल जायगा।
- फिर आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदन बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने सभी विभागों की सूची आ जायगी। अपने जिस विभाग के अंतर्गत आवेदन किया था उस विभाग पर क्लिक करें। नीचे की तरफ आपको APPLICATION TRACK का ऑप्शन दिख जायगा। जिसमे आपको एप्लीकेशन नंबर को डाल देना है।
- अगर आप एप्लीकेशन नंबर से ट्रैक नहीं करना चाहते तो बैंक IFCS कोड को डालकर भी चेक कर सकते हैं।
MP CM Swarojgar Yojana Helpline Number
यहाँ हमने आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना २०२१ मध्य प्रदेश की पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। योजना की अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें या फिर अपने ग्राम प्रधान से संपर्क करें।
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण फॉर्म