Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana 2023 Haryana | हरियाणा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना ऑनलाइन फॉर्म | Haryana Vivah Shagun Yojana Registration | हरयाणा कन्यादान/ शादी अनुदान योजना आवेदन फॉर्म PDF
आज हम इस पोस्ट में आपको हरियाणा की एक योजना के बारे में बताने जा रहें हैं। इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2023” है। इस योजना में खासकर लड़कियों की शादी के अवसर पर सरकार उन्हें मदद करती है। हमारे देश के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ पर लड़कियों को आज भी बोझ समझा जाता है। माता-पिता सोचते हैं कि पहले लड़की को पढ़ाओ लिखाओ फिर किसी और के घर पर भेज दो। उन्हें सबसे ज्यादा चिंता लड़की की शादी में होती है, क्योंकि असल में शादी करने में अच्छी खासी रकम खर्च हो जाती है। हर गरीब माँ बाप के पास इतना पैसा नहीं होता कि वह अपनी बेटी की शादी खुद कर सकें। इसलिए हरियाणा की मनोहर लाल कट्टर सरकार Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana 2023 शुरू की है। यहाँ हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान कर रहें हैं। जैसे कि कन्या शादी शगुन/ कन्यादान योजना के लिए आवेदन या पंजीकरण कैसे करें, पात्रता शर्ते, जरूरी दस्तावेज, हेल्पलाइन नंबर आदि। कृपया आगे पढ़ना जारी रखें।
Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana 2023
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2023 के अंतर्गत हरयाणा सरकार ने लड़कियों की शादी हेतु प्रोत्साहन राशि सुनिश्चित की है। हरियाणा सरकार ने लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनको अलग-अलग राशि देने का निश्चय किया है। Haryana CM Vivah Shagun Yojana में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित लड़कियों को ज्यादा मदद की जाएगी। इसी तरह विकलांग लोग, पिछड़ा वर्ग आदि को इस योजना में ज्यादा रियायत दी गई है। हरियाणा में हम सभी जानते हैं कि वहां पर लड़कियों की तुलना में लड़के अधिक हैं।
हरियाणा में लिंगानुपात बहुत ही चौकाने वाला है। इस तरह की योजनाओं से सरकार लिंगानुपात सुधारने की पूरी कोशिश कर रही है। सरकार ने कहा है कि शादी की रकम 11 हजार से लेकर 51 हज़ार तक मिलेंगे। इस पोस्ट में हम जानने वाले हैं कि Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana (Haryana Kanyadan Yojana) आवेदन प्रक्रिया, जरूरी पात्रता, आवश्यक दास्तवेज़ तथा लाभ। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसकी पूरी जानकारी होना जरूरी है। हमारे साथ इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें और योजना का लाभ उठायें।
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2023 महत्वपूर्ण बिंदु
योजना का नाम | Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana (MVSY 2023) |
शुरू करने का श्रेय | हरियाणा सरकार |
उद्देश्य | बेटियों को शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | हरियाणा की पात्र लड़किया |
मिलने वाली राशि | 11 हजार से लेकर 51 हजार तक |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन मोड |
अधिकारिक वेबसाइट | http://haryanascbc.gov.in/ |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार मुख्यमंत्री योजना |
हरियाणा कन्यादान योजना 2023 (New Update)
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं Haryana Kanyadan Yojana के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लड़की की शादी के लिए ₹ 51,000 शगुन के रूप में प्रदान किए जाते हैं। यह राशि पात्रता की सारी शर्तें पूरी करने पर लाभार्थी को प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत इस वित्त वर्ष में 1118 पात्र लाभार्थियों को 3 करोड़ 72 लाख ₹ 49,000 तक की राशि प्रदान की गई है। यह राशि सीधे उनके खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। इस योजना का कार्यान्वयन हरियाणा सरकार द्वारा किया जाता है। मुख्यमंत्री कन्यादान या विवाह शगुन योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए विवाह के 6 माह के अंदर अंदर आवेदन करना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक और लड़के की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
हरियाणा विवाह शगुन योजना 2023 लाभ और सहायता राशि
Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana Haryana के अंतर्गत विभिन्न वर्गो को विभिन्न तरह की राशि दी जा रही है। नीचे हमने इस योजना से सम्बंधित सभी तरह की मिलने वाली राशि को बताया हुआ है।
- अगर किसी लड़की के पिता की मृत्यु हो गई है तो उसकी माँ को 51 हज़ार की राशि लड़की की शादी करने के लिए दी जायगी। इसमें पहले 46 हज़ार रुपए शादी के पहले मिल जायेंगे और बाकी के 5 हज़ार शादी के बाद मिलेंगे।
- कन्या विवाह शगुन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति , अनाश्रित महिलाएं और अनाथ लड़कियों को हरियाणा सरकार 41 हज़ार की मदद करेगी। इसमें आपको पहले 36 हज़ार रुपए मिल जायेंगे और बाकी के 5 हज़ार शादी का प्रमाण दिखने में मिलेंगे।
- इसके बाद, जनरल श्रेणी के लोग आतें हैं जिनकी बेटी की शादी के लिए उन्हें 11 हजार की सहायता की जाएगी। 11 हज़ार में से 10 हज़ार शादी के पहले मिल जायेंगे और बाकि एक 1 हज़ार शादी का प्रमाण दिखने पर मिलेंगे। इस स्थिति में आपके पास 2.5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं होना चाहिए।
- अगर हरियाणा की कोई भी महिला खिलाडी की शादी होती है उसे 31 हज़ार की राशि दी जायगी।
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरयाणा हेतु पात्रता मानदंड
Haryana Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना के पात्र होना पड़ेगा तभी इस योजना का लाभ जा सकता है। इसलिए नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की परख करें।
- यह योजना हरियाणा से सम्बंधित है तो आपको आवेदन के लिए हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- लड़की की शादी अगर 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले करवा दी गई तो इस योजना का लाभ नहीं दिया जायगा। लड़की की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य हैं।
- लड़की की उम्र को देखते हुए लड़के की उम्र का भी निर्धारण किया गया है जिसमे शादी करने वाले लड़के की उम्र 21 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
- एक परिवार की केवल 2 लड़कियों को मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2023 का लाभ मिल सकता है।
- शादी करने के 6 महीने के अंदर ही आपको इस योजना के लिए आवेदन करना होगा अन्यथा आप हरयाणा सीएम विवाह शगुन योजना 2023 की पात्रता को खो देंगे।
- लड़की के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए। अगर खिलाडी महिला है तो उस पर यह लागु नहीं होगा।
Haryana Vivah Shagun Yojana के लिए जरूरी दास्तावेज
हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित दास्तावेज़ों को नीचे बताया गया है। योजना में आवेदन के समय यह सभी आवश्यक दस्तवेज होना जरूरी है, ताकि आवेदन करने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
- लड़की और लड़के का आधार कार्ड
- शादी का प्रमाण पत्र (आप अपने साथ किसी गवाह को भी ले जा सकते हो।)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या पिछड़े वर्ग से है तो)
- हरियाणा में रहने का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2023 आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया
Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana 2023 के बारे में अब हम सब कुछ जान चुके हैं। अब हम सीखेंगे कि इस योजना के लिए आवेदन की क्या प्रक्रिया होती है। नीचे हमने आवेदन की पूरी प्रक्रिया को समझाया हुआ है। यह आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा।
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2023 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। कन्या विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए सीधे यहाँ क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने ऊपर दिखाए इमेज अनुसार एक नया पेज खुलेगा।
- यहाँ आपको मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2023 का लिंक सबसे ऊपर दिख जायेगा, इस लिंक पर क्लिक करें।
- अगले वेब पेज पर आपको लॉगिन करना पड़ सकता है।
- इसके बाद, आपके सामने हरियाणा सीएम विवाह शगुन योजना 2023 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
- अंत में आपको Submit बटन पर क्लिक करके फॉर्म को ऑनलाइन जमा कर दें।
- इस तरह से आपका Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana 2023 के तहत आवेदन हो जाएगा।
रजिस्ट्रेशन/ रिन्यूअल ग्रांटेड डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको लेबर डिपार्टमेंट हरयाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबिस्ते का होम पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको BRAP के टैब अपर पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात, आपको रजिस्ट्रेशन/ रिन्यूअल ग्रांटेड डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे ,आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर आप Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana Registration/ Renewal देख सकते हैं।
Haryana CM Vivah Shagun Yojana Helpline
अगर आपको मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2023 हरयाणा से जुडी किसी भी तरह की परेशानी होती है तो आप नीचे दिए गए पते पर संपर्क कर सकते हो। या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार विजिट करें।
- अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
- विभाग का पता: – 30 बेस बिल्डिंग, पहली मंजिल, सेक्टर 17 सी, चंडीगढ़ – 160017 हरियाणा, भारत।
- दूरभाष नंबर: 01722704244 (Ext. 0221)
- ईमेल आईडी: [email protected]
हरयाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 ऑनलाइन फॉर्म