Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana Registration | दिल्ली मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म | Delhi CM Pratibha Vikas Yojana Institute List
सरकार जनकल्याण के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू करती रहती हैं। इन योजनाओं को शुरू करना भी बहुत जरूरी है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को भी इस समाज में बराबर का हक़ मिल सके। इसलिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने समाज के कमजोर वर्ग के लिए जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2022 को शुरू किया है। इस योजना से एसटी और एससी वर्ग के छात्रों को शिक्षा से सम्बंधित सुविधाएँ दी जाएँगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसचित जनजाति (ST) के अलावा OBC और EWS कैटेगरी के छात्रों को मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना Delhi के अंतर्गत उन्हें उनकी शिक्षा की पूरी तैयारी करवाई जायगी।
Delhi CM Pratibha Vikas Yojana 2022 में छात्रों को किसी भी प्रकार से रुपये नहीं देने होंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को दिल्ली सरकार की तरफ नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जायगी। इस कोचिंग को Union Public Service Commission (UPSC), Staff Selection Commission (SSC), Railway Recruitment Boards (RRBs) और Judicial Services Examination के द्वारा आरम्भ किया जायेंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और ईडब्लूएस के छात्रों को अब प्रतिस्पर्धात्मक पेपर की तैयारी करने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्हें प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2022
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2022 के तहत छात्र अब ओर भी ज्यादा लाभ ले सकता है। अगर कोई इस योजना के लिए आवेदन करता है और वह कोचिंग लेने शुरू कर देता है तो उसे हर महीने दिल्ली सरकार की तरफ से 2,500 रुपये की राशि दी जायगी। इस तरह निशुल्क कोचिंग के अलावा भी उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी, जो उन्हें लक्ष्य को पाने में मदद करेगी।
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गयी इस मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2022 का लाभ छात्र केवल 2 बार ही ले सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि आप 10वीं और 12वीं कक्षा को अच्छे नंबर से पास करें। अगर आपके इन क्लास में अच्छे नंबर नहीं आते तो आपको इस योजना से वंचित रहना पड़ सकता है। नीचे हम बताएँगे कि Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2022 के लिए आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं, पात्रता शर्ते, जरूरी दास्तावेज, लाभ आदि। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
जय भीम सीएम प्रतिभा विकास योजना 2022 महत्वपूर्ण तथ्य
योजना का नाम | जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना |
शुरू करने का श्रेय | मुख्यमंत्री केजरीवाल |
अकादमिक वर्ष | 2022-2022 |
उद्देश्य | अधिक खर्चे वाली पढ़ाई फ्री में प्रदान करना |
लाभार्थी | ST/ SC/OBC छात्र |
सम्बंधित विभाग | अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से |
पंजीकरण प्रक्रिया | जल्द ही उपलब्ध होगा |
अधिकारिक वेबसाइट | http://scstwelfare.delhigovt.nic.in |
दिल्ली सीएम प्रतिभा विकास योजना में छात्र को वापिस मिलने वाली राशि
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2022 सरकार ST/ SC/ OBC छात्रों को उनकी शिक्षा में लगने वाली फीस को वापिस कर देंगे। उनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए। नीचे फीस वापिस मिलने की योग्यता को बताया हुआ है।
- छात्र के पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिसमे उसके परिवार की 3 लाख से कम होनी चाहिए। आय प्रमाण प्रमाणित जगह से हो और आवेदन के समय उसकी डेट एक्सपायर न हुई हो।
- आवेदक NCT दिल्ली का निवासी होना चाहिए। इसके लिए वह आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड आदि का उपयोग कर सकते हैं।
- छात्र के जाति प्रमाण पत्र पत्र हो जो उसके पिताजी के नाम पर होना चाहिए। जाति प्रमाण SDM द्वारा जारी होना जरूरी है। अगर आपके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है तो आप निवास प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हो।
- जिस भी स्कूल में आप पढ़ रहे हो वह दिल्ली सरकार या मुन्सिपल लोकल बॉडीज के अंतर्गत आता हो।
- एक ही क्लास से आप बार-बार आवेदन करते हो तो आप इस योजना के लाभार्थी नहीं माने जाओगे।
- जो छात्र क्लास 1 से क्लास 12 तक पढ़ते हैं, उन्हें फीस वापिस मिलने के लिए 50 प्रतिशत से अधिक नंबर और 70 प्रतिशत तक अटेंडेंस की जरूरत होगी।
- अधिकतम दिल्ली सरकार 48 हज़ार तक ही वापिस कर सकती है।
- छात्र के पास खुद के नाम पर बैंक खाता होना चाहिए, जो उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- फीस वापिस लेने के लिए फीस की वास्तविक फोटो को अपलोड करना पड़ेगा।
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2022 कोचिंग सर्विस लिस्ट
- आप Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2022 में विभिन्न तरह की कोचिंग को ले सकते हो। जैसे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के ग्रुप ए और ग्रुप बी, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और सिविल सर्विस आदि की तैयारी कर सकते हो।
- लोक सेवा आयोग विभिन्न तरह की परीक्षाओं का आयोजन करता है जिसमे से ग्रुप A और ग्रुप B , बैंक , बीमा कंपनी में और सार्वजनिक क्षेत्र में उपक्रम जैसी परीक्षाओं को शामिल किया गया है।
- इसके साथ ही आईआईटी, मेडिकल, कैट, क्लैट की परीक्षाओं की तैयारी करवाई जायगी।
Jai Bhim CM Pratibha Vikas Yojana 2022 कोचिंग इंस्टिट्यूट लिस्ट
दिल्ली में बहुत से Institute हैं जो इस प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं। नीचे हमने इंस्टिट्यूट की लिस्ट दी हुई है। इसके साथ ही आपको सम्बंधित इंस्टीटूशन का संपर्क विवरण भी दिया गया है।
S.No. | Name and Address of Coaching Institute | Contact Person Name and Mobile Number |
1 | Sachdeva Colleges Ltd. 29, South Patel Nagar, New Delhi-08. | Mr. Soam Sachdeva 9810008070 |
2 | K D Campus Pvt. Ltd. 1997, Outram Lines, GTB Nagar, New Delhi-09. | Dr. Raj Kishore Choudhary 9654346771 |
3 | Think & Learn Pvt. Ltd. Byju’s Classes, B1/12, Lower Ground Floor, Apsara Arcade Building, Karol Bagh. | Dr. Satya Prakash Jha 9999225866 |
4 | Sri Chaitanya Educational Institute (Managed by Varsity Education Management Pvt. Ltd.) 63/3, Ghumman’ House, Kalusarai, Sarvapriya Vihar, New Delhi-16. | Shaik Abdul Salam 9560703344 |
5 | Career Plus Educational Society. 301/A,-37,38,39 Ansal Building, Comm. Complex Dr. Mukherjee Nagar Delhi-09. | Mr. Anuj Agarwal 9811069629 |
6 | Samarpan for Education and Welfare Society, Shar Study Circle, 28 Jia Sarai, Near IIT Gate New Delhi-110016. | Mr. Pankaj Yadav 9205158136 |
7 | Kiran Institute of Career Achievement. 3rd floor, A-4 hemkund building, opp. Chawla Restaurant, Mukharjee Nagar, Delhi- 09. | Sh. Shashi Kant Mishra 9999816446 |
8 | Ravindra Institute of Indian Civil Services (OPC) PVT. LTD. 102, A/8-9, Second Floor, Ansal Building, Mukherji Nagar, Delhi-110009 | Mr. Ravindra Singh 9990962858 |
कोचिंग इंस्टिट्यूट की पात्रता मानदंड
- दिल्ली में कोचिंग इंस्टिट्यूट बहुत सारे हैं लेकिन दिल्ली सरकार ने Coaching Institute की पात्रता को निश्चित कर दिया है। इस प्रकार कोचिंग इंस्टिट्यूट को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860/ या फिर कंपनीज एक्ट 2013 के अंतर्गत पंजीकृत होना जरूरी है।
- इस योजना के अंतर्गत आने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट के पास 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
- अगर कोई कोचिंग इंस्टिट्यूट इस योजना से जुड़ना चाहते है तो उसे कम से कम 3 साल तक 100 छात्रों के साथ कार्यरत रहे।
- कोचिंग सेण्टर के पास उनका खुद का एक उचित ढांचा होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना दिल्ली हेतु जरूरी दास्तावेज
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2022 के आवेदन के लिए दास्तावेज होना जरूरी है। नीचे हमने इस योजना से सम्बंधित सभी दास्तावेज़ों को बताय हुआ है।
- 10TH और 12TH का रिजल्ट होना जरूरी है।
- आधार कार्ड
- बैंक खाते जो माता पिता से लिंक हो।
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना ऑनलाइन पंजीकरण
हम सब Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2022 के बारे में लगभग सब कुछ जान चुके हैं और अब हम देखेंगे कि इस योजना के लिए आवेदन किस प्रकार से कर सकते हो। नीचे दिय गए बिंदुओं को फॉलो करें।
- आवेदन करने के लिए दिल्ली सरकार की SC/ ST कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएये।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा, जहाँ पर आपको आवेदन फॉर्म ढूढ़ना है।
- उस पर क्लिक करे फिर एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
- इसके बाद, फॉर्म में मांगे गए सभी दास्तावेज़ों को ऑनलाइन अपलोड करें।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आपका Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आगे की जानकारी भी आपको इस पोर्टल में मिल जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन – अगर आप किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट पर जाते हो तो वहां से भी जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2022 का फॉर्म ले सकते हैं। फिर आपको सिर्फ ऊपर वाली प्रक्रिया को दोहराना है।
Delhi Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana (Latest Update)
देश में बढ़ रही COVID-19 महामारी के प्रसार के कारण, जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2022 के तहत शारीरिक कोचिंग कक्षाएं निलंबित हैं। मौजूदा स्थिति के तहत, केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार किसी भी गतिविधि को खोलने के संबंध में निर्णय को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे, भारत सरकार द्वारा जारी अनलॉक दिशानिर्देशों के तहत दिल्ली के जीएनसीटी के सक्षम प्राधिकारी द्वारा भौतिक कोचिंग कक्षाएं चलाने से संबंधित मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Note – Applicants can be submitted their Application online on the e-District portal for the Financial Year 2020-21. The Last date of applying the online application form on the E-District portal is extended up to 31 March 2022.
संपर्क विवरण (हेल्पलाइन नंबर)
अगर आपको जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना आवेदन/ पंजीकरण में या किसी और चीज़ में समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो नीचे दिए गए पते पर संपर्क करें।
- Helpline No: (011) 2337-9511 (for Delhi State Schemes)
- EMAIL ID: [email protected]
- Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana Guidelines PDF
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गयी अन्य सरकारी योजनाओं 2022-2022 की जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें