Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Apply Online | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन फॉर्म | MKUY List In Hindi | बिहार सीएम कन्या उत्थान योजना पंजीकरण/ एप्लीकेशन फॉर्म
बिहार की सरकार ने एक बार फिर से अपने छात्रों के हित के लिए एक और योजना का आरम्भ कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 को दोबारा से लागू कर दिया है। छात्रों को अपनी पढ़ाई से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जरूरत पड़ती है और उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वह अपने कॉलेज की फीस के साथ-साथ अपनी जरूरतों को भी पूरा कर सकें। बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि के कारण छात्राएं अपनी शिक्षा को पूर्ण कर सकेंगी। मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार को लाने के लिए स्नातक स्तर के छात्राओं ने आंदोलन भी किए थे, उसके बाद कॉलेज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। यहाँ हम आपको Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहें है जैसे कि योजना का लाभ कौन उठा सकता है, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, एप्लीकेशन स्टेटस, लाभार्थी सूची आदि।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार 2023 फॉर्म
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 का लाभ राज्य की सभी गरीब लड़कियों को मिलेगा। लड़की के पैदा होने से लेकर उसकी स्नातक डिग्री तक उसे सरकार द्वारा 50 हज़ार की मदद की जायगी। यह मदद किसी भी लड़की के लिए बहुत ही बड़ी मदद है। सरकार द्वारा 50 हज़ार रुपए लड़कियों को किस्तों में दिए जायेंगे। जैसे-जैसे वह कक्षा में पास होती जाएँगी, उनकी कक्षा के हिसाब से उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना ई कल्याण मुख्यमंत्री योजना 2023 के तहत आती है।
सरकार ने आंकड़ों के मुताबिक लगभग 1.5 करोड़ लड़कियां मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना) से लाभान्वित होगी। इस दी गई राशि से वह नेपकिन, यूनिफार्म, बैग, जूते और भी अन्य चीजों को खरीद सकती है। इस पोस्ट में हम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी को समझेंगे और बिहार की छात्रा इस योजना के लिए किस प्रकार आवेदन कर सकती है, वो भी समझेंगे। कृपया इसके लिए इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के महत्वपूर्ण बिंदु
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) |
शुरू करने का श्रेय | बिहार के सीएम श्री नितीश कुमार को |
लाभार्थी | बिहार की कन्याएं |
आवंटित की जाने वाली राशि | 50 हज़ार रुपये |
सम्बन्धित विभाग | महिला कल्याण विभाग, बिहार सरकार |
आवेदन का मोड़ | ऑनलाइन मोड |
आवेदन की अंतिम तिथि | कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है |
आधिकारिक वेबसाइट | http://edudbt.bih.nic.in/ |
कन्या उत्थान योजना लेटेस्ट न्यूज़ और विशेषतायें 2023
बिहार की छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (MKUY) को शुरू किया है। जिसमे उन्होंने इस योजना के बहुत से लाभों को भी बताया है। नीचे हमने कुछ लाभों की चर्चा की हुई है।
- इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि लड़कियों को उनकी स्नातक डिग्री पाने तक 50 हज़ार का मिलेंगे।
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 से उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा मिल सकेगी।
- बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि कन्याओं का झुकाव शिक्षा की और बढ़ाएगी।
- योजन के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि को सरकार किस्तों के रूप में देगी, लाभार्थी कन्या को पूरे 50 हज़ार एक बार में नहीं मिलेंगे।
- करीब 1.5 करोड़ कन्याओं को Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ दिया जाएगा।
- बिहार सरकार ने इस योजना का बजट 300 करोड़ रुपए बताया है। यह एक बहुत ही बड़ी रकम होती है।
- कन्याओं की पैसों की कमी के कारण उनकी शिक्षा बीच में ही रुक जाती थी, जिसके कारण माँ बाप उनकी शादी बाल अवस्था में ही करा देते थे। लेकिन अब बाल विवाह में गिरावट आएगी और एक दिन पूरी तरह से खत्म ही हो जायेगा।
- सरकार ने मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना 2023 का लाभ लेने के लिए किसी भी धार्मिक बाध्यता को नहीं रखा है। इसलिए किसी भी जाति या धर्म की कन्यायें इस योजना का लाभ ले सकती है।
- इस प्रकार की योजनाएं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं, जो भविष्य में बिहार की कन्याएं का विकास करेंगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवंटित राशि
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 के अंतर्गत कन्याओं को 50 हज़ार रुपये के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद देगी, जैसे नेपकिन, सेनेटरी पेड, यूनिफार्म आदि। बिहार सरकार पहले सेनेटरी पेड के लिए 150 रुपये देती थी जो अब बढ़कर 300 रुपये कर दी गयी है। इस तरह बिहार सरकार ने 1 से 2 वर्ष की आयु के लिए यूनिफार्म की राशि को 600 रुपये कर दिया है, जो कि पहले 400 रुपये थी। नीचे हमने टेबल में अन्य राशि की सूची बनाई है। योजना के तहत आवंटित राशि निम्न प्रकार से है:
सेनेटरी नेपकिन | 300 रूपये |
यूनिफार्म 1 से 2 वर्ष की आयु में | 600 रूपये |
3 से 5 वर्ष की आयु में | 700 रूपये |
6 से 8 वर्ष की आयु में | 1000 रूपये |
9 से 12 वर्ष की आयु में | 1500 रूपये |
बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Balika Snathak Protsahan Yojana 2023) के सफल आवेदन के लिए जरूरी है कि आपके पास सभी प्रकार के डाक्यूमेंट्स हो। नीचे हमने इसी योजना से सम्बन्धित दास्तावेज को बताया है।
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता
- स्कूल से सम्बंधित दास्तावेज
- माता-पिता की पहचान के लिए उनका पहचान पत्र या आधार कार्ड
- इंटर और स्नातक की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट-साइज फोटो
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Apply करने के निर्देश
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण करने के लिए आपको जरूरी निर्देशों का पालन करना चाहिए। नीचे हमने इस योजना से जुड़े सभी जरूरी दिशा-निर्देशों को विस्तारपूर्वक बताया है:
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना है।
- अगर आप पहले से पंजीकृत यूजर नहीं हो तो पहले रजिस्टर की प्रक्रिया को पूरा करें।
- इस योजना में केवल एक ही बार आवेदन किया जा सकता है।
- छात्र की फोटो का साइज आवेदन फॉर्म में तभी अपलोड होगी, जब उसका साइज 50 केबी से कम होगा। इसके साथ ही फोटो 200 x 230 पिक्सल की होगी।
- छात्र के हस्ताक्षर का साइज 20 केबी या इससे नीचे और पिक्सल 140 X 60 का होना चाहिए।
- आपको निवास प्रमाण पत्र का PDF बना लेना है। पीडीएफ फाइल का साइज 500 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
- फिर आपको बैंक खाता की PDF बनानी है जिसमें बैंक खाते का वह पेज लेना है, जिसमे आपसे सम्बंधित सभी जानकारी हो। इस PDF का साइज 500 KB से नीचे का होना चाहिए।
- अब आपका एजुकेशन सर्टिफिकेट आ जाता है जिसमे आपको PDF बनाना है वो भी 500 KB से नीचे का।
- अगर आपने आवेदन फॉर्म को आधा भर दिया है और आपको आगे का कुछ समझ नहीं आ रहा है तो APPLICATION FORM को ड्राफ्ट में भी सेव किया जा सकता है।
- अगर आपको ऑफलाइन भरना है तो आप आवेदन का प्रिंट-आउट भी निकाल सकते हो।
- बिहार सीएम बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार पूरी तरह चैक जरूर करें। क्योंकि सबमिट होने के बाद, किसी भी प्रकार का संसोधन नहीं हो सकता है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
अब हम सीखेंगे की किस प्रकार से आप Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (MKUY 2023-22) के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो भी इस योजना के लिए इच्छुक है, वह नीचे दिय गए स्टेप को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम ई कल्याण विभाग मुख्यमंत्री योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइये।
- वेब होमपेज पर आपको नीचे की तरफ पंजीकरण यहाँ करें दिख जायेगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके सामने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- उस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भर दें। फिर उसमे अपना एक नया पासवर्ड डाल दें।
- अंत में कॅप्टचा डाल कर ‘Register’ के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायगा। इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना है।
- इसके बाद, आपको इसमें मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में ‘Submit’ बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा कर दें।
मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना स्टेटस चेक करें
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 के अंतर्गत स्टेटस को चेक करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों को पढ़ें।
- सबसे पहले मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना बिहार 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, जिसमे View Application Status of Students के तीसरे ऑप्शन पर क्लिक करना है। अगर आपको नहीं मिल रहा है तो सीधे इस दिए गए लिंक पर क्लिक करें => यहाँ क्लिक करें
- यहाँ पर आप ACCOUNT NUMBER और AADHAAR CARD से अपने APPLICATION STATUS को देख सकते हो।
- इन दोनों में से किसी एक को सेलेक्ट करके SEARCH के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेटस दिख जाएगा।
सीएम कन्या उत्थान योजना 2023 लॉगिन करें
- सबसे पहले आपको यहाँ क्लिक करना है।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको USER ID और PASSWORD को दर्ज करना है।
- अंत में कॅप्टचा कोड को दर्ज करके LOGIN के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 पर लॉगिन हो जाओगे।
USER ID or PASSWORD भूलने पर
अगर आप भी अपना ID और PASSWORD भूल गए हो तो घबराएं नहीं, केवल नीचे दिय गए स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 की वेबसाइट जाए या फिर सीधे यहाँ क्लिक करें।
- नीचे आपको Forget User Id and Password का ऑप्शन मिल जायगा। अगर नहीं मिल रहा है तो यहाँ क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक पेज खुलेगा जिसमे आपको DATE OF BIRTH या MOBILE NO में से किसी को सेलेक्ट करना है। जिसके द्वारा आप पासवर्ड बदलना चाहते हो।
- अगर आप MOBILE NO का ऑप्शन चुनते हो तो आपको अपना नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। यदि आपने DATE OF BIRTH से सर्च किया है तो नाम, आधार नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके View के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपको नया पासवर्ड को डाल देना है।
- इस तरह से आपका User Id और Password बदल जाएगा।
संपर्क करें (Helpline Number)
अगर आपको Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana आवेदन से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो नीचे दिए गए पते पर संपर्क करें या फिर ई-कल्याण बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।
- हेल्पलाइन नंबर: (+91) 82928-25106 / 95345-47098 / 89862-94256 / 23323
- ईमेल आईडी: [email protected]]
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List 2023: Click Here
नोट – अगर आपका नाम महाविद्यालय का नाम सुची/ कन्या उत्थान योजना बिहार लाभार्थी सूची (लिस्ट २०२१) में नहीं है तो आप अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क करके अपना नाम जोड़ने का आग्रह कर सकते हो।
अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट पढ़ें
- बिहार मुख्यमंत्री एससी-एसटी उद्यमी योजना रजिस्ट्रेशन: यहाँ क्लिक करें
- मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना ऑनलाइन फॉर्म: यहाँ क्लिक करें
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार 2023 लिस्ट: यहाँ क्लिक करें